Popup Image
Advertisement

आश्रम में बच्चों से दुष्कृत्य करने वाला आचार्य गिरफ्तार, 1 फरार

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल से संंबद्ध है गुरुकुल

Advertisement

प्रदेश भर के 80 विद्यार्थी पढ़ते हैं दांडी आश्रम में, संचालक बोले…हमने पुलिस को बुलाया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बडऩगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम में संचालित होने वाले गुरूकुल के आचार्य द्वारा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुष्कम्र किया गया। बच्चों के अभिभावकों ने संचालक से शिकायत की तो उन्होंने दोनों पक्षों को आमने सामने किया इस दौरान विवाद हुआ तो मामला महाकाल थाने पहुंच गया जहां पुलिस ने आचार्य व एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर आचार्य को गिरफ्तार कर लिय।

Advertisement

गुरूकुल में ही पढ़ा और वहीं आचार्य भी बन गया

दांडी आश्रम के संचालक गजानंद स्वामी ने बताया कि राहुल इसी गुरूकुल में पढ़ता था। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह यहीं पर आचार्य बना। आचार्य की नियुक्ति गुरूकुल व आश्रम द्वारा ही की जाती है। अजय कर्मचारी के रूप में काम करता था। गुरूकुल में अन्य शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने आते हैं। गुरुकुल में प्रदेश भर के 80 बच्चे अध्ययनरत हैं।

Advertisement

एक विद्यार्थी के साथ अजय ने अश्लील हरकत की थी जिसने अपने परिजनों को बताया था। परिजनों ने गजानंद स्वामी को अजय की हरकत से अवगत कराया तो उसे गुरुकुल की नौकरी से हटा दिया था। अजय आष्टा का रहने वाला है। फिर गुरुकुल के दूसरे बच्चों ने आचार्य राहुल द्वारा अश्लील हरकत की शिकायत की। कल दोनों पक्षों को आश्रम बुलाकर चर्चा कर रहे थे उसी दौरान विवाद बढ़ा तो संचालक ने महाकाल थाना पुलिस को सूचना देकर आश्रम बुलाया ।

खाना देने के बहाने कमरे में बुलाता था

दांडी स्वामी आश्रम में संचालित होने वाले गुरूकुल में 4 बच्चों के साथ दुष्कर्म हुआ। बच्चों ने राहुल व अजय के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में उल्लेख है कि राहुल खाना लेकर बच्चों को अपने कमरे में बुलाता था, जबकि अजय ने एक बच्चे को कमरे में बुलाने के बाद कहा कि मैं तुझसे शादी करूंगा। पीडि़त बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की और परिजन जब आश्रम पहुंचे व संचालक को उक्त हरकतों की जानकारी देकर विरोध किया तो मामला सामने आया।

दुष्कर्म पीडि़ता को शॉल औढ़ाकर हुआ था फेमस

पिछले वर्ष सतना की किशोरी के साथ आटो चालक द्वारा किये गये दुष्कर्म के मामले में राहुल मीडिया में फेमस हुआ था। सबसे पहले उसी ने मीडिया में आकर बयान दिया था कि बच्ची के कपड़े फटे थे और उसे बुरी हालत में देखने के बाद मैंने अपना शॉल उसे औढ़ाया था व पुलिस को सूचना दी थी।

राहुल मोहनपुरा का रहने वाला है और विवाहित है। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है जिनमें पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आचार्य राहुल व अजय आरोपी हैं। राहुल पुलिस गिरफ्त में है व अजय की तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें