महाकाल मंदिर के गेट नंबर 1 पर नियमित दर्शनार्थी महिला से अभद्रता

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में नियमित दर्शनार्थी महिला के साथ फूल प्रसाद दुकान संचालक ने गाली गलौज की। इसकी शिकायत महाकाल थाने में की गई है।
नियमित दर्शनार्थी पुष्पा सोनी ने बताया कि वे बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 के सामने से निकल रही थी तभी फूल प्रसाद की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसे अभद्रता करने से रोका तो धमकी देने लगा।
सोनी महाकाल थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना का वीडियो देकर शिकायती आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास शरारती तत्व रास्ता रोककर खड़े रहते हैं। इनमें अधिकांश लोग फूल प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले होते हैं, जो ग्राहकों को बुलाने के लिये रास्ता घेरकर खड़े हो जाते हैं। यहां से निकलने वाली महिलाओं, युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।









