Advertisement

आवाज का जादू बिखरने के बाद भस्मार्ती में पहुंचीं श्रेया घोषाल

मीडिया से कहा- आरती के दौरान अंाखों में आंसू और दिल में खुशी थी, सब एक साथ महसूस हो रहा था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। विक्रमोत्सव के तहत रामघाट और दत्तअखाड़ा पर बीती रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अपनी आवाज का जादू बिखरने के बाद बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल सोमवार तडक़े भगवान महाकालेश्वर की भस्मार्ती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने करीब २ घंटे तक आरती देखी। इस दौरान वह भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के पश्चात उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आरती भी की। आकाश पुजारी ने पूजन संपन्न करवाया और दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रसाद भेंटकर उनका सम्मान भी किया। इस दौरान श्रेया बेहद खुश नजर आईं।

अनुभव को शब्दों में बताना मुश्किल

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए श्रेया ने कहा मेरे पास अपने अनुभव को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान महाकाल का बुलावा आया था इसलिए मैं यहां हूं। आरती के दौरान आंखों में आंसू और दिल में खुशी थी, सब एक साथ महसूस हो रहा था। मुझे तो उज्जैन आना ही है, बाबा का बुलावा आता रहेगा और मैं आती रहूंगी। उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं, वह बहुत अच्छी हैं। जय श्री महाकाल के साथ अपनी बात की शुरुआत करने के बाद उन्होंने जय श्री महाकाल कहकर ही खत्म भी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें