Popup Image
Advertisement

बाथरूम के लिए उठे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के नई आबादी बलेड़ी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बाथरूम के लिए उठे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि नई आबादी बलेड़ी में रहने वाले अंबाराम नायक बुधवार को घर के बाहर सो रहे थे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे के बीच बाथरूम जाने के लिए उठे थे और रोड क्रॉस कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने अंबाराम को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रात 3 बजे मोहल्ले में ही रहने वाले मांगीलाल ने इसकी सूचना मृतक अंबाराम के बेटे दिलीप नायक को दी। इसके बाद दिलीप ने देखा तो उसके पिता सड़क पर उल्टे पड़े थे और उनके सिर व पैरों से खून बह रहा था। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह बडऩगर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे
वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
-दीपेश व्यास, टीआई, थाना इंगोरिया

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें