Popup Image
Advertisement

इंदौर रोड शिप्रा ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी

एक युवक की मौत, दूसरा घायल, घर पर शादी में जाने का बोलकर गया था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर पर शादी समारोह में जाने का कहकर दोस्त के साथ बाइक से निकले युवक को इंदौर रोड शिप्रा ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हुए। लोग उन्हें लेकर चरक अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। उनके दोस्त यहां से मृतक व उसके घायल दोस्त को प्राइवेट अस्पताल ले गए। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया।

हरसिद्धि मंदिर के पीछे योगीपुरा में रहने वाला 24 वर्षीय मिथिलेश पिता ओमप्रकाश भक्ति भंडार की दुकान संचालित करता था। वह अपने दोस्त वासु उर्फ वरुण के साथ गुरुवार रात मंगलनाथ मार्ग के गार्डन में आयोजित शादी समारोह में जाने का कहकर अपाचे बाइक से निकला। पूरी रात परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इधर, इंदौर रोड शिप्रा ब्रिज के पास से दोनों युवकों को गंभीर घायल हालत में राहगीर व उनके दोस्त चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने डॉक्टर को बताया कि दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त वरुण का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान दोस्त दोनों को एम्बुलेंस से प्राइवेट अस्पताल ले गए। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मिथिलेश के शव को जिला अस्पताल पहुंचाकर पीएम कराया। परिजन ने बताया कि वरुण का उपचार जारी है। मामले में पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

डम्पर ने टक्कर मारी, महिला की मौत
देवास में रहने वाली मांगूबाई पति राजेन्द्र शर्मा कालियादेह गांव स्थित मायके में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पति व बेटी खुशी के साथ बाइक से आई थी। शाम को लौटते समय नागझिरी रोड पर डम्पर चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी मांगूबाई की मौत हो गई। पति व बेटी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें