Advertisement

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के Pre Wedding सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज तीसरा दिन है। आज दो इवेंट्स हैं। पहली थीम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें मेहमानों के लिए दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया है। शाम को दूसरा इवेंट होगा, जिसका थीम हस्ताक्षर है। रात में इस इवेंट में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगी, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन है।

Advertisement

इस बीच मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और संजय दत्त जामनगर पहुंच गए हैं।कल यानी 2 मार्च को सेलिब्रेशन का दूसरा दिन था। इस दिन दोपहर में मेहमानों को जंगल टूर करवाया गया और रात में परफॉर्मेंस हुईं। मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसे कई विदेशी मेहमान पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। इस इवेंट में रेड कारपेट का आयोजन भी था, जिसमें सलमान खान, एम.एस.धोनी, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे और गौतम अडाणी सहित जैसे कई गेस्ट पहुंचे थे।

दूसरे दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर साथ डांस कर हर किसी का ध्यान खींचा। शाहरुख खान ने एक स्पीच भी दी। उन्होंने जय श्री राम के उद्धोष के साथ अपनी बात रखनी शुरू की।

Advertisement

ईवनिंग सेरेमनी में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी ने CSK के अपने एक्स टीम मेट DJ ब्रावो के साथ डांडिया खेला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें