Advertisement

सेना ने सीमा के पार आतंकी ठिकाने तबाह किए: राष्ट्रपति

नईदिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 24 मिनट के अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर रेल प्रोजेक्ट, विकास, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने कहा- इस साल हमें आतंकवाद का दर्द झेलना पड़ा। पहलगाम हमले का जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने सीमा पार के कई ठिकाने तबाह किए।

Advertisement

86 गैलेंट्री अवॉर्ड देने का हुआ ऐलान
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी और साहस दिखाने वाले आम्र्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने का ऐलान हुआ है। वायुसेना के 52 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एयरफोर्स के 9 ऑफिसर को वीर चक्र दिया गया है। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले फाइटर पायलट भी शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें