Popup Image
Advertisement

पाकिस्तान से आया फोन, 500 डॉलर का लालच… गंवा बैठे ₹38 हजार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पाकिस्तान से फोन कर आरोपी ने पार्सल से 500 डॉलर भेजने के नाम पर ठगी कर ली। आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पांच बार में 38 हजार रुपए डलवा लिए। घटना में गांधी नगर मोहम्मदी मस्जिद के पास रहने वाला व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। वह मोहन नगर में लेथ मशीन पर काम करता है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी रमजान पिता नत्थे खां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 29 अगस्त को पाकिस्तान से कॉल आई। उसे बताया कि 500 डालर उसके खाते में भेजना है परंतु बैंक से ट्रांजक्शन नहीं हो रहा है। अब यह राशि पार्सल से भेजना पड़ेगी। डॉलर चाहिए तो पार्सल भेजने का खर्च ऑनलाइन भेजना होगा।

रुपए भेजने के लिए आरोपी ने क्यूआर कोड भी भेज दिया। पहली बार छह हजार रुपए दिए और बाद में अलग-अलग कारण बताकर कभी पांच हजार तो कभी छह हजार रुपए मांगता रहा। लालच में आकर रमजान ने 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पांच बार में 38 हजार रुपए आरोपी के खाते में डाल दिए। कार्यस्थल पर बताया तो साथियों ने ठगी की जानकारी देते हुए सावधान किया। डॉलर का पार्सल नहीं आने पर रमजान ने चिमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें