Advertisement

आवक बढ़ी ग्राहकी वही, इसलिए सब्जियों के भाव में एक बार फिर आई कमी, प्याज महंगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जुलाई के दूसरे सप्ताह में मौसम की बेरुखी और आवक की कम से ताव खाने वाली सब्जियों के भाव अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही नीचे आ गिरे हैं। जोरदार आवक और सामान्य ग्राहकी के कारण दाम नीचे आ गए हैं। चिमनगंज थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की अच्छी आवक हैं। हालांकि हरी, शिमला और पीली मिर्च के भाव स्थिर हैं। जबकि प्याज के भाव में तेजी है। चिमनगंज थोक सब्जी मंडी में उज्जैन के अलावा बड़वानी, पेटलावद और झाबुआ से सब्जियां आती हैं।

Advertisement

उज्जैन में सब्जी के करीब 75 थोक व्यापारी हैं जबकि चार प्रमुख मंडियों (भार्गव मार्ग, दौलतगंज, फ्रीगंज, महानंदा नगर)और फेरी लगाकर खेरची सब्जी बेचने वालों की संख्या 750 से 1000 के बीच है। खेरची व्यापारी थोक भाव में माल खरीदकर 30 से 35 प्रतिशत मुनाफे में सब्जी बेचते है। सब्जी के थोक व्यापारी निर्मल पडिय़ार ने बताया बारिश कम होने के कारण पत्तेदार सब्जियां खराब नहीं हो रही तथा नई और पुरानी फसल वाली सब्जियों की आवक बढ़ गई है परंतु ग्राहकी वही बनी हुई है इसलिए भावों में मंदी है। पडिय़ार ने बताया चिमनगंज मंडी में उज्जैन के अलावा महिदपुर, तराना, बडऩगर, नागदा, आगर, सुसनेर, शाजापुर से भी सब्जियां आती हैं।

टमाटर के भाव में नरमी
पडिय़ार ने बताया टमाटर की आवक पहले कम थी, अब सामान्य हो गई है। उज्जैन में टमाटर बैंगलुरु और संगमनेर से भी आता है। दो सप्ताह पहले टमाटर की २० किलो की कैरेट 500 से 700 के भाव थी। अब यह 400 से 600 रुपए ैं। इससे पहले का भाव देखें तो जुलाई में टमाटर 60 रुपए किलो तक बिका था वर्तमान में आवक कम होने के कारण वर्तमान भाव 15 से 25 रुपए के बीच चल रहे हैं। आवक कम होने से प्याज, भिंडी और भुट्टे के भी भाव बढ़े हैं। पूर्व में भिंडी थोक में 15 से 20 रुपए किलो थी। अब 20 से 25 रुपए हैं। इसी तरह भुट्टे के भाव पहले 20 रुपए किलो थे। वर्तमान में भुट्टा 25 रुपए किलो है। प्याज के भाव पूर्व में 15 रुपए किलो थे, अब यह 22 रुपए किलो है।

Advertisement

बाहर से भी आती है सब्जियां
पडिय़ार ने बताया उज्जैन में अदरक जलगांव से और सुरजना फली दक्षिण से आती है। सुरजना फली के भाव 50 रुपए किलो है। आवक और ग्राहकी समान होने के कारण हरी मिर्च 40 रुपए, शिमला मिर्च 45 रुपए तथा पीली मिर्च 30 रुपए किलो भाव पर स्थिर बनी हुई है।

 

Advertisement
दो सप्ताह में आधे रह गए भाव (भाव रुपए प्रति किलो)
सब्जी पहले भाव (₹) वर्तमान भाव (₹)
लौकी 20 10
ककड़ी 15 10
गिलकी 25 20
पत्ता गोभी 25 20
धनिया 50 10
पालक 15 10
कद्दू 15 8
सुरजना फली 70 50
अदरक 140 100
आलू 12 8

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें