Advertisement

अंतिम इच्छा अनुसार नायक की संपूर्ण देहदान, नेत्रदान

उज्जैन। उज्जैन मोढ़ समाज के ओमप्रकाश गुप्ता नायक की देह एवं नेत्र दान किए गए। ओमप्रकाश गुप्ता उज्जैन मोढ़ समाज के प्रथम देहदानी हैं। संस्कृति प्रेमी, हरफऩ मौला, मिलन सार, मोड़ समाज के गौरव पुत्र, पांच हजार से भी अधिक गणपति जी की मूर्तियों के संग्रहकर्ता, श्री महाकाल की सवारी में सांस्कृतिक वेष भूषाओं के मार्गदर्शक, मनोहर गुप्ता नायक, स्वामी खिलखिला के ज्येष्ठ भ्राता ओम प्रकाश गुप्ता की अंतिम इच्छा अनुसार संपूर्ण देह आर डी गार्डी ट्रस्ट को दान की गई। नेत्रदान के साथ, आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में देहदान कर मिसाल कायम की है। संपूर्ण मालव प्रांतीय मोढ़ समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें