Advertisement

मोटर का स्वीच दबाते ही वृद्ध करंट की चपेट में आया, मौत

भाई खेत पहुंचा तो होदी के पास पड़ा मिला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सांवराखेड़ी स्थित खेत पर रहने वाले वृद्ध की विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। सुबह भाई ने उसकी लाश होदी के पास पड़ी देखी जिसकी सूचना परिजन को दी। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

अम्बर कालोनी निवासी 62 वर्षीय बाबूलाल पिता बिहारीलाल सांवराखेड़ी स्थित खेत पर रहते थे। सुबह उनका भाई मुन्नालाल खेत पर पहुंचा तो देखा बाबूलाल होदी के पास बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी और बाबूलाल को लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बेटे विष्णु ने बताया कि पिता खेत पर बने मकान में रहते थे। सुबह उठकर उन्होंने गाय, भैंस को खोलकर चारा पानी दिया। यहां रखी होदी को भरने के लिए उन्होंने विद्युत मोटर का स्वीच दबाया तभी करंट की चपेट में आ गए। सुबह करीब 6.30 बजे उनके भाई खेत पर पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले पिता को खेत पर पड़ा देखा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें