Advertisement

Asian Games 2023 के फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट का सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई वहीं उनका कम से कम सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया है। महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत अब मेंस क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को बड़ी आसानी से हराया। आइए आपको बतातें हैं कि मैच का हाल कैसा रहा।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के बारे में बात करें को इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 96 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस दौरान साई किशोर ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट झटके और भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहें। किशोर के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट झटके।

मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के सामने 97 रनों का आसान का लक्ष्य था। लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत ने पहले ही ओवर में 0 के स्कोर पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया। यह भारत के लिए बड़ा झटका था।

Advertisement

लेकिन यहां से टीम इंडिया के स्टार बैटर रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू की और टीम इंडिया को 9.2 ओवर में ही इस मैच को जिता दिया। तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के भी जड़े।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें