Popup Image
Advertisement

इंदौर में दसवीं के छात्रों पर किया चाकू-बेल्ट से हमला, दो घायल

स्कूल के सामने भगदड़, छात्राएं भागकर बचीं; 3 गाडिय़ों से आए थे अज्ञात गुंडे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर इंदौर के छत्रीबाग इलाके में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं पर सोमवार दोपहर अज्ञात गुंडों ने हमला कर दिया। चाकू, बेल्ट और चेन से वार किए गए। इसमें दसवीं के दो छात्र घायल हो गए। छात्राएं भी खड़ी थीं जो भागकर बचीं। भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। घायल दोनों छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

साथी छात्रों ने बताया परसराम पुरिया अग्रवाल स्कूल के सामने अलग-अलग स्कूलों के छात्र एग्जाम देकर आए थे। बाहर ही पेपर के संबंध में बात कर रहे थे। कुछ छात्र उसी स्कूल के थे जो अपने टीचर्स को पेपर चेक कराने आए थे। तब दो बाइक और एक स्कूटर पर छह से सात गुंडे आए। स्टूडेंट्स को बगैर कारण बताए ही मारना शुरू कर दिया। गुंडों ने कहा कि बहुत तेज चल रहे हो। दो स्टूडेंट को चोट आई, जिन्हें निजी अस्पताल ले गए। घायलों के नाम राघव साबू और वंश बताए जा रहे हैं।

Advertisement

हमलावर ड्रग्स के नशे में होने की शंका जताई: स्कूल स्टाफ से जुड़े लोगों ने बताया कि स्कूल के सामने परीक्षा पेपर जांच कराने आए छात्रों पर हमला हुआ है। हमलावर के हाव-भाव ऐसे लग रहे थे कि जैसे ड्रग्स के नशे में हों।

छात्रा बोली- सर को पेपर चेक कराने आए थे

Advertisement

एक छात्रा ने बताया 10वीं परीक्षा का सेंटर त्रिलोकचंद जैन हायर सेकंडरी स्कूल आया था। सोमवार को पेपर देकर टीचर को उसे बताने के लिए अपने स्कूल आरके डागा माहेश्वर एकेडमी आए थे। हम बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे, कुछ दोस्त पानी पी रहे थे। तभी तीन-चार बाइक-स्कूटर पर 6-7 गुंडे आए। उनके हाथ में चाकू, लोहे की चेन और बेल्ट थे। गुंडों ने हमारे दोस्तों को मारना शुरू कर दिया। इसमें दो स्टूडेंट वंश खांगे और राघव साबू को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि एक को सिर में और एक को पीठ में चोट आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें