Advertisement

GOLD में ₹2,613 की बड़ी गिरावट

शेयर मार्केट में 7 अप्रैल को 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी।एक किलो चांदी की कीमत ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Advertisement

निवेशक गोल्ड में प्रॉफिट बुक कर रहे केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोने ने इस साल अब तक करीब 19% का रिटर्न दिया है, ऐसे में शेयर मार्केट में हो रहे नुकसान को निवेशक गोल्ड में प्रॉफिट बुक करके कवर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते सोने में बिकवाली आ गई है जो कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इससे आने वाले दिनों में सोना और नीचे आ सकता है।हालांकि, जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Advertisement

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

Advertisement

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें