Advertisement

बाइक को टक्कर मारी इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम पार्थ पिता ब्रजेंद्र कुशवाह (२२) निवासी विनोद नगर गली नं. २, भिंड है।

Advertisement

इंगोरिया थाने के एएसआई सुनील देवके ने बताया कि वह घटना दिनांक से एक माह पहले ही खरसौदखुर्द में रहने वाले अपने मामा रवि पिता हरिशंकर कुशवाह के पास आया था। दोनों पानीपुरी बेचने का काम करते थे।

शुक्रवार रात करीब ९.५० बजे पार्थ कुछ सामान लेकर खरसौदखुर्द लौट रहा था तभी नए ब्रिज के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक क्रमांक एमपी ४३ जेडए ७७५७ के चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें