Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बहू और भतीजा हुए घायल, इंदौर रैफर

Advertisement

उज्जैन। कांकडिय़ाखेड़ा थाना घट्टिया क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय युवक को बीती रात रणजी-खैरखेड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसकी बहू व भतीजा घायल हुए जिन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

सरदार पिता धन्ना बंजारा 30 वर्ष निवासी कांकडियाखेड़ा बीती रात 10.30 बजे अपनी बहू संजूबाई और 8 माह के भतीजे को बाइक पर बैठाकर रूणजी-खैरखेड़ी के बीच से गुजर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने सरदार की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सरदार बंजारा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बहू संजू गंभीर घायल हुई और बालक को भी चोंटे लगी। घट्टिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

घायल वृद्धा ने दम तोड़ा

इधर कुसुमलता पति शिवनारायण शर्मा 60 वर्ष निवासी न्यू इंदिरा नगर नागझिरी को नागझिरी चौराहे पर अज्ञात बाइक चालक ने 15 जून की रात टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वृद्धा ने प्रायवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें