Popup Image
Advertisement

BJP विधायक के फ्लैट में सुसाइड

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस तो फंदे से झूलता मिला युवक

Advertisement

लखनऊ में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 24 साल का श्रेष्ठ तिवारी विधायक के मीडिया सेल में नौकरी करता था। हजरतगंज स्थित विधायक के सरकारी फ्लैट नंबर-804 में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था।

रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Advertisement

इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने आत्महत्या से पहले प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान विवाद होने पर उसने वीडियो कॉल पर ही गले में फंदा डालकर कहा था कि खुदकुशी करने जा रहा है। यह देख प्रेमिका फ्लैट पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुदकुशी के दौरान गेट पर खड़ी गर्लफ्रेंड ने वीडियो कॉल के दौरान के स्क्रीनशॉट भी लिए हैं। बीते चार साल से दोनों रिलेशन में रहे। फिलहाल, प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि गर्लफ्रेंड से कहासुनी के बाद ही श्रेष्ठ तिवारी ने जान दी है। गर्लफ्रेंड अलीगंज की रहने वाली है।

Advertisement

विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि युवक डेढ़ साल से उनके साथ था। वह मेरे फ्लैट में एक गनर के साथ रहता था। कल शाम 4 बजे घर जाने के लिए छोड़ा था। रात 8.30 से 9 के बीच में ये घटना हुई है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जो भी मदद चाहेंगे, पूरी मदद के लिए तैयार हूं। मौके पर एक युवती बेहोश पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा है युवती के पीछे ही खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें