Advertisement

किशोरी के फोटो वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल

उज्जैन। जयसिंहपुरा में रहने वाली किशोरी के रिश्तेदार ने फोटो वीडियो बनाये और उसे अकेले में मिलने के लिये मजबूर किया। किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी देकर महाकाल थाने में छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बड़े पापा का लड़का अमित पिता कमल पंवार निवासी काजीपुरा फोटो वीडियो दिखाकर अकेले में मिलने बुला रहा था। किशोरी ने परिजनों को उक्त बात बताई जिसके बाद वह थाने आई और अमित पंवार के खिलाफ केस दर्ज कराया।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि अमित बचपन से घर पर आता जाता था। जनवरी माह में अमित ने किशोरी के घर में ही फोटो और वीडियो बनाये थे जिन्हें दिखाकर वायरल करने की धमकी देता और अकेले में मिलने बुलाता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें