ब्रजराजखेड़ी में बनाया बोमा नीलगायों की घेराबंदी कभी भी

साउथ अफ्रीका की टीम पहुंची, कल पहुंचेगा हेलिकॉप्टर
उज्जैन। किसानों के लिए आफत बनीं नीलगायों को घेरने के लिए ब्रजराजखेड़ी में बोमा तैयार हो गया है। साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम भी उज्जैन पहुंच गई है और रविवार को हेलिकॉप्टर आते ही इनकी घेराबंदी शुरू हो सकती है।
उज्जैन में पहली बार हेलिकॉप्टर बोमा से नीलगायें पकड़ी जाएंगी। डीएफओ अनुराग तिवारी ने हासामपुरा, ब्रजराजखेड़ी, दताना-मताना, कैसूनी और ताजपुर को नीलगाय के लिए चिन्हित किया है। पहला बोमा ब्रजराजखेड़ी में लगाया गया है। यहां करीब 50 नीलगाय हैं। पांच गांव में इनकी संख्या करीब 150 के करीब है। एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी ने बताया कि 15 सदस्यीय अफ्रीकन टीम उज्जैन पहुंच चुकी है। रविवार को राबिनसन 44 हेलिकॉप्टर उज्जैन पहुंचेगा। नीची उड़ान भरने वाले इस टू सीटर हेलिकॉप्टर से नीलगायों को घेरकर बोमा तक लाया जाएगा।









