Advertisement

खेत में लहसुन की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या

पड़ोसी खेत मालिक ने देखी लाश, पुलिस कर रही हत्यारों की तलाश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भाटपचलाना थाना अंतर्गत ग्राम बालोदा लक्खा में रहने वाले किसान की सुबह खेत पर खून से लथपथ लाश पड़ोसी खेत मालिक ने देखी जिसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की है। टीआई आनंद भामोर ने बताया कि किशनसिंह पिता भेरूसिंह निवासी बालोदालक्खा ने अपने खेत में लहसुन बोई थी।

फसल कटने के बाद लहसुन खेत में ही पड़ी थी जिसकी रखवाली के लिये किशनसिंह 4-5 दिनों से रोजाना खेत पर ही सो रहा था। सोमवार रात 8 बजे वह रोजाना की तरह खेत पर पहुंचा। यहां पड़ोस के खेत मालिक सुमेर सिंह से रात 10 बजे तक बातचीत की फिर खेत पर ही दोनों ने चाय बनाकर पी और अपने-अपने खेत पर रखी खटिया पर सो गये। सुबह सुमेर सिंह ने देखा किशनसिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी है उसने तुरंत दूसरे खेत पर मौजूद किशन के भाई प्रेम सिंह को इसकी सूचना दी जिसके बाद भाटपचलाना पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement

टीआई भामोर ने बताया कि किशनसिंह सुबह 5-5.30 बजे के बीच नींद से जागकर घर लौट जाता था लेकिन आज सुबह वह खटिया पर पड़ा था इसी को लेकर सुमेर को शंका हुई और उसने पास जाकर देखा तो किशन की खून से सनी लाश पड़ी देखी थी। किसान किशन सिंह का खेत घर से 1 किलोमीटर दूर ही है और वे खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे। किशन सिंह चावड़ा भारतीय किसान संघ बडऩगर के कार्यकारिणी सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं। घटना के समय दोनों घर पर थे।

लहसुन के ऊंचे भाव ने चिंता भी बढ़ा दी

Advertisement

लहसुन के ऊंचे भाव ने किसानों को खुश तो कर दिया, लेकिन चिंता भी बढ़ा दी। खेत में पड़ी लहसुन को चोर-बदमाशों की नजर से बचाने की चिंता में किसान अपने खेतों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रहे हैं। मंगरोला गांव में किसान जीवन सिंह और भरत सिंह बैस लहसुन की रखवाली और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। चौकीदार भी रखा था। निगरानी के दौरान बंदूक भी साथ में रखते थे।

धारदार हथियारों के निशान, कारण अज्ञात

टीआई भामोर ने बताया कि किशनसिंह के शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान पाये गये हैं जिसके वार से उसकी हत्या की गई है। फिलहाल परिवारजन किसी रंजिश या विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। बताया जाता है कि किशनसिंह किसान नेता भी थे। उनके दो बेटे हैं जो घर पर ही सो रहे थे। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें