Popup Image
Advertisement

दादागीरी : बडऩगर के वेदांता अस्पताल पर सील लगाई तो सील तोडक़र किया इलाज शुरू

फिर से बंद करा अस्पताल, एक दर्जन अन्य क्लीनिक भी कार्रवाई के घेरे में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। यह तो दादागीरी की हद है। बडऩगर तहसील के एक अवैध अस्पताल पर को हेल्थ विभाग ने सील किया तो फर्जी डॉक्टर ने सील तोडक़र फिर से अस्पताल खोल लिया और इलाज शुरू कर दिया। हेल्थ विभाग की टीम ऐसे में शनिवार को फिर से अस्पताल पहुंची और उसे सील कर दिया।

बगैर पंजीयन और बिना उचित डिग्री वाले निजी अस्पतालों/ क्लीनिकों की जांच की जा रही है। शुुक्रवार को हेल्थ विभाग की टीम ने बडऩगर तहसील में वेदांता अस्पताल समेत 8 क्लीनिक, एक मेडिकल स्टोर और एक पैथोलॉजी लैब सील की थी। इसमें से वेदांता अस्पताल के डॉ. संदीप यादव ने सील तोड़ दी और दोबारा इलाज शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी शनिवार को टीम को मिली तो दोबारा अस्पताल बंद करवाया गया।

Advertisement

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का और प्रैक्टिस इंस्टाग्राम पर

खरसौदकलां के वेदांता अस्पताल का संचालन डॉ. संदीप यादव करते हैं। उन्होंने बीएएमएस किया है। यानी वह आयुर्वेद के डिग्रीधारी हैं, बावजूद वह एलोपैथिक पद्धति से इलाज करते मिले। इतना ही नहीं वे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर रील्स व पोस्ट के जरिए ऑनलाइन मरीजों को गंभीर बीमारियों की दवाइयां और सलाह भी दे रहे थे। जिस वक्त अस्पताल सील किया गया,उस वक्त भी वहां मरीजों की भारी भीड़ थी। मौके से अमानक दवाइयां भी मिली थीं।

Advertisement

शनिवार को अस्पताल सील करने की कार्रवाई के दौरान एसडीएम धीरेंद्र पाराशर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। टीम में माधवनगर अस्पताल के प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी, डॉ. प्रदीप सोमेश, , बलाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वीरेंद्र सिंह अजनार थे। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ आगे भी मुहिम जारी रहेगी।

इन 11 अवैध संस्थानों पर की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन, अमान्य डिग्री और गंभीर लापरवाही बरतने वाले क्षेत्र के इन 11 संस्थानों को पूरी तरह बंद कर सील कर दिया है।

  • वेदांता अस्पताल खरसौदकलां (अवैध एलोपैथिक इलाज और सोशल मीडिया पर ओपीडी)
  • आरोग्यम क्लीनिक ग्राम खरसौद खुर्द (बिना रजिस्ट्रेशन संचालन)
  • देवकमल पॉली क्लीनिक खरसौद कलां (लापरवाही और अमान्य डिग्री)
  • विशेष पैथोलॉजी खरसौद कलां (बिना वैध मापदंडों के जांच)
  • जय अम्बे पॉली क्लीनिक बडऩगर
  • सिसोदिया क्लीनिक चिरोलाकला
  • संजीवनी अस्पताल रुनिजा
  • सरोज मेडिकल स्टोर चंद्रशेखर आजाद चौक, बडऩगर
  • डॉ. दीपांकर क्लीनिक आजाद चौक, बडऩगर
  • महाकाल क्लीनिक व्यास कॉलोनी बडऩगर
  • आरोग्य क्लीनिक माली मोहल्ला बडऩगर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें