Popup Image
Advertisement

यात्रियों से भरी बस पलटी,18 लोग घायल

उज्जैन : सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सामने आ रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है।उज्जैन से महिदपुर जा रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई .बस अचानक रोड से निचे उतरकर पलटी खा गई जिससे बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे ,

Advertisement

उज्जैन से महीदपुर के लिए चली बस गांव सेकाखेड़ी के बीच यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस सड़क से उतर कर निचे पलटी खा गई जिससे बस में सवार करीब 18 यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40लोग सवार थे, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, उन्हें उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें