Advertisement

युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला। मृतक आशीष पिता अंबाराम मालवीय (४०) निवासी आनंदनगर, नानाखेड़ा है। आशीष शनिवार रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह समय पर नहीं जागने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वो फंदे पर लटका था।

 

Advertisement

नानाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और चरक अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। आशीष दूध डेयरी पर काम करता था। परिजनों ने घटना के संबंध में कोई भी बात करने से इंकार किया है। वहीं नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पारिवारिक विवाद, बहू ने सास को पीटा

Advertisement

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में शनिवार रात को बहू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सास को पीट कर घायल कर दिया। बचाने आए पति के साथ भी मारपीट की गई।घटना शनिवार रात की है। खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी अदीबा और पति जुनैद खान के बीच पारिवारिक मसले पर विवाद चल रहा था।

इसी बीच जुनेद की मां रेहाना पति अय्यूब खान ने समझाने की कोशिश की तो मामला और बिगड़ गया। इसी की रेहाना ने अपने मायके से भाई-बहन सल्लू उर्फ रिजवान, शबाना और शहजाद को बुला लिया। विवाद बढऩे पर इन लोगों को रेहाना को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। समझाने आए जुनैद खान को भी इन्होंने पीटा। मारपीट के बाद अदीबा अपनी एक साल की बेटी लेकर मायके से आए रिश्तेदारों के साथ चली गई। खाराकुआ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें