Advertisement

परीक्षा देने आए और पी ली भांग, पहुंच गए अस्पताल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अकोला के दो युवक ट्रेन से इंदौर जा रहे थे लेकिन महाकाल दर्शनों के लिए उज्जैन स्टेशन उतर गए। दोनों ने भगवान के दर्शन किए और फिर भांग पी ली। रास्ते में दोस्त बने युवक ने उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकोला महाराष्ट्र में रहने वाला 21 वर्षीय देवानंद पिता अशोक और राज पिता प्रकाश को प्रतियोगी परीक्षा देने इंदौर जाना था। दोनों ट्रेन में सवार हुए। कोच में ही उनकी दोस्ती आकाश पिता त्रयम्बक से हो गई। उन्होंने इंदौर जाने से पहले भगवान महाकाल के दर्शन का प्लान बनाया। वह उज्जैन स्टेशन पर उतरे और महाकाल मंदिर पहुंच गए। उन्होंने भगवान के दर्शन किए और मंदिर से बाहर आकर देवानंद व राज ने भांग पी ली। नशा चढऩे पर उनकी हालत बिगडऩे लगी। रास्ते में दोस्त बने आकाश ने उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें