Popup Image
Advertisement

फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत, 8 घायल

बैतूल। मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग श्रद्धालु थे और नागपुर के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार उससे जा टकराई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक दो मृतकों की पहचान 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें