Advertisement

अंधे मोड़ पर नशे में धुत्त युवकों की कार खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, 7 लोग घायल

अस्पताल में घायलों ने मचाया हंगामा, स्टाफ पर बरसे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बीती रात रूई गढ़ा के बीच सड़क से दूर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। दुर्घटना में 7 युवक घायल हुए जिन्हें राहगिरों ने एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि सभी दोस्त देवास से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे। भैरवगढ़ पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

देवास निवासी 22 वर्षीय अखिलेश पिता राजाराम ने बताया कि वह अपने दोस्त कुणाल नागर पिता कमल, आकाश पिता राजाराम, संजय पिता कैलाश, पुष्कर पिता विनीत, रोहन पिता भरत चौहान, विकास चौहान पिता राजाराम और युवराज पिता जगदीश योगी के साथ क्रेटा कार में देवास से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे।

Advertisement

देवास से उज्जैन पहुंचने पर रात 12 बजे एक दोस्त का फोन आया तो उसे लेने वापस देवास गए। वहां से उज्जैन होकर भैरवगढ़ के रास्ते से जा रहे थे तभी करीब 4 बजे रूई गढ़ा टर्न पर कार सड़क से उतरकर बेरिकेड्स को टक्कर मारते हुए दूर खड़े ट्रक से टकरा गई। गति अधिक होने के कारण टक्कर में 7 लोग घायल हुए। युवराज योगी को मामूली चोंट आई।

शराब के नशे में चला रहा था कार

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कार में बैठे सभी युवक शराब के नशे में थे। कार संजय चला रहा था। चरक अस्पताल में घायलों को उपचार के लिए लाया गया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट में शराब के सेवन का उल्लेख किया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 3 युवक रात में ही देवास चले गए। 4 को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

दोस्त की कार मांगकर लाए थे

अखिलेश ने बताया कि क्रेटा कार दोस्त की है। उससे कार मांगकर 8 दोस्त सांवरिया सेठ दर्शन करने निकले थे। सभी दोस्त अलग-अलग जगह प्रायवेट काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक से कार टकराई वह तीन दिन पहले टर्न पर पलटा था। ड्रायवर ने ट्रक सीधा कराने के बाद सड़क से दूर खड़ा किया था।

अस्पताल में अभद्रता

देर रात एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचे घायलों का इमरजेंसी में स्टाफ द्वारा उपचार शुरू किया गया। इस दौरान नशे में धुत्त घायल युवकों ने ड्रेसर व अन्य स्टाफ से गाली गलौज व अभद्रता की। स्टाफ ने बताया कि घायलों की ड्रेसिंग व टांके लगाने के दौरान युवक कह रहे थे कि हम बताएंगे कहां टांके लगाना है और कहां ड्रेसिंग करना है। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो अभद्रता करने लगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें