Advertisement

ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी की मौत

आगर-मालवा। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल आगर रेफर किया। मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें