Popup Image
Advertisement

रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर लगाई पौने 5 लाख रुपए की चपत

ऐप से हासिल किया क्रेडिट कार्ड का एक्सेस, 2 बैंकों से उड़ाए रुपए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश कराने का लालच एक खाताधारक को इतना भारी पड़ गया कि चंद मिनटों में उसकी जेब से पौने 5 लाख रुपए साफ हो गए। साइबर शातिरों ने बैंक अफसर बनकर ऐसा जाल बिछाया कि पीडि़त को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मोबाइल में फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाकर क्रेडिट कार्ड का पूरा एक्सेस हथियाया और दो अलग-अलग बैंकों के कार्ड से 4 लाख 88 हजार रुपए की चपत लगा दी।

वीणा नगर निवासी दीपक कुमार लाड़ को 1 अक्टूबर की शाम एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैंक अधिकारी प्रिया गुप्ता बताते हुए झांसा दिया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर 5 हजार रिवॉर्ड पॉइंट जमा हैं, जिन्हें कैश कराया जा सकता है। ऐसा न करने पर 5 हजार के नुकसान का डर दिखाकर महिला ने एक्सिस कार्ड के नाम पर एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवा लिया और कार्ड की गोपनीय जानकारियां दर्ज करवा लीं।

Advertisement

डिटेल्स मिलते ही ठग ने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पहले 99 हजार 900 और फिर 2 लाख 33 हजार रुपए निकाल लिए। इसके तुरंत बाद एचडीएफसी बैंक के कार्ड में सेंध लगाकर 1 लाख 55 हजार रुपए और पार कर दिए। मोबाइल पर धड़ाधड़ आए मैसेज देखकर फरियादी के होश उड़ गए। पुलिस अब उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर की कुंडली खंगाल रही है, जिसके जरिए ठगी की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें