Popup Image
Advertisement

‘आज रात सबको खत्म कर दूंगा’… शराबी पति की धमकी से खौफ में आई पत्नी…

सोते हुए मारी हथौड़ी , फिर घोंट दिया गला

Advertisement

एयरपोर्ट पर फ्यूलिंग का काम करता था संतोष… रोज की मारपीट और बेटियों की जान के डर से सूरज बाई ने उठाया खौफनाक कदम

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में रोज-रोज की घरेलू हिंसा और दरिंदगी का खौफनाक अंत हुआ। शराब के नशे में धुत होकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले पति को खुद उसकी पत्नी ने सोते समय मौत के घाट उतार दिया। बेरहम प्रताडऩा से तंग आ चुकी पत्नी ने पहले पति के सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, फिर गला दबाकर उसकी सांसें थाम दीं। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय संतोष डावर के रूप में हुई है, जो इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूल भरने का काम करता था। परिजन और पड़ोसियों ने बताया कि संतोष को शराब की जानलेवा लत थी। वह रोज रात नशे में धुत होकर घर लौटता और पत्नी सूरज बाई समेत मासूम बेटियों के साथ बर्बरता से मारपीट करता था।
जांच में खुलासा हुआ कि संतोष भारी नशे में घर पहुंचा और जमकर गालियां देने लगा। विवाद बढऩे पर उसने सीधे अल्टीमेटम दे दिया

कि…. ‘आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा।’ रात में जब संतोष गहरी नींद में सो गया, तब चार बेटियों की मां सूरज बाई के जेहेन में सिर्फ यही खौफ घूमता रहा कि अगर वह सुबह उठा तो बेटियों और उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इसी दहशत और जान बचाने के जुनून में उसने घर में रखी हथौड़ी उठाई और सोते हुए संतोष के सिर पर दे मारी। इसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। जिस वक्त यह वारदात हुई, चारों बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

2 हत्याओं के आरोपी ने युवक को चाकुओं से गोदा… हालत नाजुक

नेपाली-महेश टोपी गैंग में एमडी को लेकर गैंगवार की आहट

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। कमिश्नरेट सिस्टम में पुलिस कमिश्नर की सख्त चेतावनियों को ठेंगे पर रखकर बदमाश सड़कों पर सरेआम खून बहा रहे हैं। द्वारकापुरी के नॉर्थ मोहल्ला में नशे के धंधे की मुखबिरी के शक में लखन नामक युवक पर चाकुओं से कातिलाना हमला कर दिया गया। वारदात को दो हत्याओं के आरोपी और 15 दिन पहले ही जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर रेवाराम ने गुर्गों संग अंजाम दिया। चाकुओं से छलनी लखन अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है।

लखन बाइक से लौट रहा था, तभी रेवाराम गैंग ने उसे रास्ते में रोककर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दुस्साहस इतना कि सोमवार को जब लखन के परिजन उसकी बाइक लेने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया।

शुभम नेपाली और चेतन नाथ का करीबी रेवाराम अतुल काकानी और एक चौकीदार की हत्या समेत 20 गंभीर मामलों में नामजद है। जेल से छूटते ही वह फिर इलाके में एमडी ड्रग्स खपाने लगा था। शहर में ‘नेपाली’ और ‘महेश टोपी’ गैंग के बीच नशे के वर्चस्व को लेकर खूनी जंग छिड़ी है। चार दिन पहले महिला पर चाकूबाजी के बाद सीपी के अल्टीमेटम के बावजूद इस हमले ने साबित कर दिया है कि बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म हो चुका है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें