सड़क पर जन्मदिन मनाया, डीजे बजाया, टोका तो चाकू मार दिए

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर आखिर विवाद हो ही गया। शहर के लगभग हर इलाकों में यही परंपरा शुरू हो गई है। भले लोगों को डर था कि जन्मदिन मनाने वाले किसी के माथे न आ जाएं। देसाई नगर में ऐसा ही हुआ।

बताया जाता है यहां रहने वाला स्वयं त्रिपाठी स्वयं का जन्मदिन मना रहा था। उसने डीजे की व्यवस्था की और अपने साथियों को बुलाया। सड़क पर शोर मच रहा था। डीजे की जब आवाज बढ़ती है तो कर्कश लगती है। यहां भी ऐसा ही हुआ। जोगेंद्र सिंह गौड़ ने हिम्मत की और डीजे बजाने वालों से कहा कि जरा आवाज कम कर लो, वे भला कहां मानने वाले थे। जब भीड़ हो जाती है तो कोई किसी की नहीं सुनता। यहां भी ऐसे ही हालत थे।
इसी बात को लेकर उलझा-उलझी हो गई। स्वयं के दोस्तों ने कोहराम मचा दिया। जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि जन्मदिन मनाने वाले घर में घुस गए। लाठी, तलवार, चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया। जब महिलाओं ने एकमत होकर पत्थर फेंके तब जाकर बलवा करने वाले भागे।
View this post on InstagramAdvertisement
इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एकजुट होकर किए गए हमले में जोगेंद्र सिंह के अलावा विजय, गौड़, रोहित गौड़, सुमित गौड़ और अंकित गौड़ घायल हो गए। माधव नगर पुलिस ने स्वयं त्रिपाठी, तरूण गिरी, राज मेहता और जग्गू पासी के खिलाफ केस दर्ज किया है।









