Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। शनिवार को टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप-बी के आखिरी मैच में 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 30वें ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका से रासी वान डर डसन और हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन और वायन मुल्डर को 3-3 विकेट मिले। इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जो रूट ने 37 रन बनाए। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें एलिमिनेट हो गईं।

टॉस हारकर पहले बॉलिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका को मार्को यानसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने फिल सॉल्ट, बेन डकेट और जैमी स्मिथ को 7 ओवर के अंदर पवेलियन भेज दिया। फिर हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर के अहम कैच भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें