Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा में श्रमदान किया, आरती की और पंचकोशी यात्रा की शुरुआत कराई

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सोमवार को अपने शहर में थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मां शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंचकर घाट की सफाई की। इससे उन्होंने उज्जैन शहर के लोगों को यह संदेश दिया कि मोक्षदायिनी उत्तर वाहिनी पुण्यसलिला मां शिप्रा का अंाचल हमेशा साफ रहे।

Advertisement

प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि मां शिप्रा को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान भी दे।इसके बाद सीएम ने मां शिप्रा में स्नान कर डुबकी लगाई और मां शिप्रा का पूजन अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने शिप्रा के रामघाट पर सालामतपुर से आए पंचकोशीय यात्रियों का स्वागत कर, यात्रा का शुभारंभ कराया। साथ ही नगर निगम के सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक कालूहेड़ा, कलावती यादव, संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रवि सोलंकी, राजेंद्र भारती आदि मौजूद थे।

 

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें