Advertisement

ठिठुरन बरकरार, रात के पारे ने लगाई छलांग

गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए शहरवासी

 

Advertisement

उज्जैन। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे शहरवासियों को शुक्रवार-शनिवार की रात मामूली राहत मिली। रात का तापमान 7.2 से बढ़कर 8.5 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में सबसे कड़ाके की ठंड शुक्रवार तड़के दर्ज की गई थी तब रात के पारे ने इस सीजन में पहली बार 7.2 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुआ था।

सनानती कैलेंडर में पौष महीने को कड़क ठंड का महीना माना जाता है और यह महीना अपने नाम को साकार कर रहा है। पिछले 12 दिन से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। सर्दी का यह दौर आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को ही दिन का तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 1 डिग्री कम था।

Advertisement

अब कोहरे का दौर भी
कड़क ठंड के बीच अब शहर में कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। रात से लेकर तड़के तक कोहरा दिखाई दे रहा है। खासकर वाटर बॉडीज वाले इलाकों में इस दौरान कोहरे की घनी धुंध दिखाई दे रही है।

कड़क ठंड का दौर आगे भी जारी रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार कड़क ठंड का दौर अभी और भी आगे जारी रहने की उम्मीद है, इसकी वजह से कि ठंड को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ जेट स्ट्रीम का दौर चल रहा है और ऐसे में ठंड के तेवर और तीखे ही रहने वाले हैं।

Advertisement

फसलों के लिए लाभदायक
फिलहाल जिले भर में पड़ रही कड़ाके की ठंड रबी सीजन और सब्जियों की फसल के लिए खासी लाभदायक है। बोवनी के बाद गेहूं के पौधे अब ऊपर आ गए हैं और मटर फली में दाना भी अच्छा बैठ रहा है। आलू अब खेतों से निकल कर मंडी पहुंचना शुरू हो गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें