Popup Image
Advertisement

शंभू बॉर्डर पर फिर टकराव:किसानों को रोकने की कोशिश, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली: किसानों ने दिल्ली कूच फिर से शुरू करने का एलान किया है। यह कूच आज शुरू हो गया है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और कीलें भी लगाई हैं। किसानों को रोकने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसान नेताओं ने सरकार की ‘बर्बरता’ की निंदा की है। किसानों के दिल्ली कूच से जुड़ी हर खबर के लिए देखते रहिए नवभारत टाइम्स.कॉम।

Advertisement

हरियाणा के सीएम ने कहा कि किसानों का मुद्दा राजनीति का नहीं है। पीएम मोदी ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है और हमेशा उनके लिए अच्छे फैसले लिए हैं। कांग्रेस देश में किसानों की वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता प्लेकार्ड खेल रहे हैं लेकिन उन्हें उन प्लेकार्ड के पीछे अपने कार्यकाल को देखना चाहिए था। विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है,उसके बाद वे खत्म हो रहे हैं।

दि्ल्ली के अंदर दाखिल होने से पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसमें एक किसान रेशम सिंह घायल हो गए हैं और उन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच,हरियाणा पुलिस नियमित अंतराल पर आंसू गैस की गोलाबारी जारी रखे हुए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें