स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: दौड़ लगाइए, सरकार देगी तगड़ा इनाम

21 सिंतबर को महिला एवं पुरुषों के लिए होगी मैराथन

उज्जैन। स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जिला प्रशासन 21 सिंतबर को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। शहीद पार्क से शुरू होने वाली स्पर्धा दो वर्ग में होगी और जीतने वालों को तगड़ा इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ 31 पुरस्कार रखे गए हैंं। यह इनाम 1100 रुपए से लेकर 11 हजार रुपए तक हैं। रविवार को सुबह छह बजे शहीद पार्क से मैराथन शुरू होगी। महिला एवं पुरुष वर्ग में यह प्रतियोगिता होगी। मैराथन की शुरुआत से पहले जुंबा वार्मअप कराया जाएगा। दो किलोमीटर लंबी मैराथन का समापन क्षीरसागर उद्यान में होगा।
क्या रहेगा रूट
मैराथन शहीद पार्क से शुरू होगी। टॉवरचौक, फ्रीगंज ओवरब्रिज, मां चामुंडा माता चौराहा, चरक भवन होते हुए प्रतियोगियों को गांधी उद्यान क्षीरसागर पहुंंचना होगा।
कितने पुरस्कार
दो वर्ग में होने वाली स्पर्धा में पहला इनाम 11,000
दूसरा पुरस्कार 5100 और तीसरा पुरस्कार 3100 रुपए का होगा। चतुर्थ से लेकर 31 स्थान तक 1100 रुपए दिए जाएंगे।
कैसे भाग ले सकते हैं
मैराथन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह दो स्तर पर होगा। पहला व्यक्तिगत, दूसरा संस्था स्तर का। रजिस्ट्रेशन 20 सिंतबर की दोपहर 3 बजे तक होंगे। स्पर्धा में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।









