Advertisement

इंदौर में CM डॉ मोहन यादव बोले:MP के हर शहर में बनेगा गीता भवन

इंदौर। अहिल्या की नगरी का यह स्थान गीता भवन विश्व गुरु भगवान कृष्ण के संदेश से जन-जन को परिचित करा रहा है। उनके सिद्धांत दुनिया को परिचित करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार हर नगरीय निकाय को बजट जारी करेगी।

 

Advertisement

इससे हमारे धर्म और इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी।बच्चे हमारे गौरवमयी इतिहास को जानेंगे।यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को मनोरमागंज गीता भवन में कही। वे गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा कृष्ण आधारित व्याख्यान में संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि इंदौर में स्थापित गीता भवन दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दे रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य भी यही है। भगवान कृष्ण ने कंस सत्ता को समाप्तकर धर्म की स्थापना की। उसी तरह आज युवाओं को धर्म-स्थापना के कार्य में आगे आना चाहिए। इससे पहले गीता भवन पहुंचकर उन्होंने यहां स्थित मंदिर में राम और कृष्ण का पूजन किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें