सीएम डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में डाले 1750-1750 रु.

मैहर : 250 रुपए की अतिरिक्त राशि डालकर बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा
अक्षरविश्व न्यूज मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार ने मैहर से एक क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 2,148.30 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसमें हर महीने मिलने वाली किस्त के 1,500 रुपए और रक्षाबंधन के तोहफे के 250 रुपए मिलाकर कुल 1,750 रुपए प्रति बहना के हिसाब से राशि खातों में भेजी गई।
सीएम ने त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर समिति की अध्यक्ष व कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और एसडीएम दिव्या पटेल ने मुख्यमंत्री को मां शारदा की तस्वीर भेंट की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं पर फूल बरसाए। प्रभारी मंत्री राधा सिंह और लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं से एक टोपी भी खरीदी और नए जिला अस्पताल परिसर का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों पर फूल बरसाए, राखी बंधवाई
उज्जैन को मिली 945 करोड़ की बड़ी सौगात
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम उज्जैन पहुंचकर आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कालिदास अकादमी में होमगार्ड और एसडीआरएफ की आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी देखी और बाढ़, आगजनी, भवन हादसे व सड़क दुर्घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने 945.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
256 करोड़ रुपए के विकास कार्य- मुख्यमंत्री ने जिले को लगभग 256 करोड़ रुपए के 25 विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। इनमें 151 करोड़ रुपए के 12 कामों का भूमिपूजन और 105 करोड़ रुपए के 13 कामों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने 8.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ‘मां शारदा लोक फेज-1Ó का वर्चुअल भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इसके बनने से मैहर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए मौके बनेंगे।









