Popup Image
Advertisement

महाकाल लोक की मूर्तियां तराशने वालों को CM देंगे एक-एक लाख रुपए, कलेक्टर ने मांगे अकाउंट नंबर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर के महाकाल लोक में लगने वाली पाषाण की सप्तऋषियों की प्रतिमाओं को तराशने वाले शिल्पकारों को मध्यप्रदेश शासन ने एक एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि देने की तैयारी कर अमल करना शुरू कर दिया है। उज्जैन कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने अकाउंट नंबर मांगे हैं।

Advertisement

आम तौर पर सीएम घोषणा के बाद तुरंत अमल नहीं हो पाता, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मूर्तिकारों के साथ चर्चा की और उन्हें एक एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। शुक्रवार को ही कलेक्टर सिंह ने मूर्तिकारों के बैंक अकाउंट नंबर विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी से मांगे हैं। तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा सीएम घोषणा इतनी जल्दी पूरी होते देखना सुखद है।

महाकाल लोक।में पहले फाइबर की मूर्तियां थीं, लेकिन तेज बारिश और आंधी के कारण प्रतिमाएं गिर गई थीं। मंदिर प्रशासन ने सभी मूर्तियों को हटा दिया है और इनके स्थान पर पाषाण की विशाल मूर्तियां लगाने का निर्णय किया है। इसके लिए महराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा कार्यशाला लगाई जा रही हैं, जिसमें मूर्तिकार रोज मूर्तियों को तराश रहे हैं।

Advertisement

राष्ट्रपति ने महाकाल मंदिर की दानपेटी में डाला बंद लिफाफा

गुरुवार को महाकाल दर्शन करने आईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर की दानपेटी में दानराशि से भरा एक बंद लिफाफा भेंट किया है। बंद लिफाफा होने से दान राशि को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। दानपेटी खुलने के बाद ही लिफाफा खोला जा सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें