Advertisement

10.31 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश पकड़ाया

राजस्थान से खरीदकर लाया, दो दिन की रिमाण्ड पर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महिदपुर पुलिस टीम ने एक तस्कर को 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया।

टीआई राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि सांगरीखेड़ा-मोचीखेड़ा रोड़ के बीच स्थित गुमटी के पास एक युवक द्वारा स्मैक बेचने की सूचना थाने पर मिली थी। पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर यहां से जमालपुरा तोड़ी महिदपुर निवासी सुदर्शन पिता चंद्रमणी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

Advertisement

उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। उसे 23 नवंबर तक रिमाण्ड पर लिया गया है। टीआई गुर्जर ने बताया कि सुदर्शन ने उक्त स्मैक राजस्थान से लाना कबूल किया है।

उसका कहना है कि जिस व्यक्ति से स्मैक लेकर आया था उसका नाम नहीं जानता। रिमांड पर उससे पूछताछ की जा रही है। सुदर्शन के खिलाफ महिदपुर थाने में पूर्व से चोरी का केस दर्ज है। ज़ब्त 10.31 ग्राम स्मैक क़ीमत करीबन एक लाख रुपए के करीब है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें