Advertisement

नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू,50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में

औरंगजेब की कब्र के पास बेरिकेडिंग

नागपुर से विपेन्द्रसिंह|औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में विवाद हो गया। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद शाम की इफ्तारी के बाद जमा एक संप्रदाय विशेष लोगों ने महाल क्षेत्र में घर और कारों में पथराव किया और आग लगाई। इन्हें रोकने गए पुलिसकर्मियों को भी पीटा गया।

Advertisement

हमले में पांच नागरिक और 20 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हुए हैं। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल सोमवार को विहिप और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया था।

इस दौरान हरे रंग का कपड़ा जलाया गया था। इसको लेकर अफवाह फैल गई। शाम को इफ्तारी के बाद हुजूम इकट्ठा हुआ और गांधी गेट से तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस दौरान क्षेत्र में काफी भीड़ जमा थी। नागपुर के सबसे व्यस्त इलाके में हडक़ंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी इलाके में संघ का मुख्यालय भी है और आरएसएस प्रमुख सहित बड़े पदाधिकारी यहीं निवास करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुराना मकान भी यहीं है।

Advertisement

इन थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू- हिंसा के बाद गणेशपेठ, लकडग़ंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर सहित 10 थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया गया है।

सीएम खुद नागपुर से विधायक सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। बावनकुले भी नागपुर के रहने वाले हैं।

Advertisement

औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ाई गई

हिंसा के बाद छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने बताया कि जिले में एसआरपीएफ की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें