Advertisement

बस के बढ़ते किराए ने बढ़ाई डेली अपडाउनर्स की परेशानी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बस का किराया बढऩे से यात्रियों ने ट्रेन का रुख किया है परंतु डेली अपडाउन वालों की संख्या में अंतर नहीं आया है। बस यात्रियों का कहना है कि गंतव्य स्थान रेलवे स्टेशन नहीं है या ऑफिस के समय के अनुसार ट्रेन नहीं है इसलिए बस से अपडाउन करना पड़ता है। उधर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या अनुमान से काफी ज्यादा है इसलिए वर्तमान समय में बस से ट्रेन में शिफ्ट हुए यात्रियों का अनुमान लगाना मुश्किल है। मंथली सीजन टिकिट में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है।

Advertisement

नानाखेड़ा बस स्टैंड के बस संचालकों का कहना है किराया बढऩे से 20 से 25 प्रतिशत यात्री कम हुए हैं। सावन के यात्री बढ़े हैं इसलिए सवारी मिल रही है। सावन के बाद वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। देवास गेट से चलने वाली बस के संचालक ने बताया उज्जैन से नागदा, मंदसौर, जावरा, नीमच, बडऩगर, चित्तौडग़ढ़ के लिए ट्रेन जाती हैं। रेलवे स्टेशनों वाले शहरों के लिए यात्री पहले से ही ट्रेन से जाते थे। रोड साइड कस्बों और शहरों के लिए यात्रियों को बसों से ही जाना होता है।

बस संचालक सुधीर यादव का कहना है कि यात्रियों के ट्रेनों में शिफ्ट होने से ज्यादा नुकसान डीजल की कीमतों में वृद्धि से हुआ है। डीजल की कीमत 100 रुपए लीटर से तथा पेट्रोल की कीमत 115 रुपए से अधिक है।

Advertisement

100 रुपए किराए में ले जाते हैं इंदौर
बस संचालकों और यात्रियों दोनों का कहना है बस किराए में 25 प्रतिशत वृद्धि उचित नहीं है। इंदौर का किराया 112 रुपए है परंतु हम 100 रुपए ही ले रहे हैं। पहले 75 रुपए में ले जाते थे।

एक सौ रुपए बढ़ गया किराया
बस संचालकों के अनुसार नागदा का किराया 70 रुपए से बढ़ाकर 100, जावरा का किराया 150 से बढ़ाकर 200, मंदसौर का किराया 250 से बढ़ाकर 300 रुपए किया है।

Advertisement

सुबह 4:30 से 10 बजे तक उपलब्ध है ट्रेन
रेलवे पूछताछ के अनुसार उज्जैन से रतलाम, जावरा, नीमच, चित्तौड़ के लिए उज्जैन से सुबह 10 बजे, नागदा महिदपुर के लिए 7.30 बजे, चित्तौड़ के लिए सुबह 4:30 बजे, भोपाल के लिए सुबह 4.30 बजे और 11 बजे, इंदौर के लिए 6, 6.30, 7.30, 8 8:30 तथा 10 बजे नागदा रतलाम के लिए सुबह 6 बजे, 7 बजे, 10 बजे और 10.30 बजे ट्रेन है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें