Advertisement

रिटायर्ड फौजी की घर में मिली लाश

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाशक्ति नगर में रहने वाले सेना से रिटायर्ड 75 वर्षीय फौजी की पांच दिन पुरानी लाश पुलिस ने घर में रखे पलंग से बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। अशोक पिता अनिल दुबे 75 वर्ष निवासी महाशक्ति नगर सेना की आर्टिलरी में पदस्थ थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। वह अकेले ही घर में रहते थे। उनके कोई बच्चे नहीं थे। पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र तिवारी को अशोक दुबे के घर से बदबू आई तो उन्होंने अशोक की बहन मंजुला दुबे को फोन पर इसकी सूचना दी।

उन्हीं के माध्यम से छोटे भाई राजा दुबे निवासी भोपाल सहित अन्य रिश्तेदारों में सूचना होने के बाद सभी लोग महाशक्ति नगर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिये अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

अशोक दुबे के परिजनों ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद से ही वह घर में अकेले रहते थे। रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत कर लेते थे, लेकिन लंबे समय से उन्होंने किसी रिश्तेदार से बात नहीं की थी। उनकी लाश कमरे के पलंग पर पड़ी मिली है।

Advertisement

Related Articles

Write a review