Advertisement

बुधवारिया में बिजली पोल लगाने के कारण जाम लगा, निकलने के लिए विवाद होते रहे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ को लेकर शहर में निर्माण कार्यों और सडक़ चौड़ीकरण का काम चल रहा है। योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

Advertisement

शनिवार सुबह से ही बुधवारिया में कालिदास सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास एसबीआई बैंक के सामने नगर निगम ने पोल शिफ्टिंग का काम शुरू करवा दिया। जिससे रोड जाम रहा और लोग परेशान होते रहे। इसी स्थान पर सडक़ खोदने के कारण नाली पहले से जाम है और नाली का पानी सडक़ पर बह रहा है।

परेशान लोग विवाद भी करते रहे: यही समय लोगों का काम पर जाने और बच्चों के स्कूल जाने का है। सडक़ पर यातायात का दबाव था और क्रेन के कारण रास्ता जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों ने के्रन साइड में लगाकर काम करने का कहा तो ड्राइवर विवाद करने लगा।

Advertisement

रात में काम करते तो लोगों को परेशानी नहीं होती: अधिकारीगण कई बार निर्देश दे चुके हैं कि रात में काम किया जाए ताकि दिन में लोगों को परेशानी न हो इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इस पर नहीं है।यह काम भी ऐसा है जिसे रात में किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें