Advertisement

शोरूम से 14 टायर चुराए, 4 अपने वाहन में लगाए, 10 झाड़ी में छिपाए, दो पकड़ाए

उज्जैन। बडऩगर के रूनिजा रोड स्थित शोरूम से 14 टायर चुराने वाले आरोपियों ने 4 टायर अपने वाहन में लगा लिए। 10 को ठिकाने लगाने की तलाश में थे, इससे पहले ही पकड़ा गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टायर झाडिय़ों में छिपाकर रखे थे।

Advertisement

दरअसल, 10अगस्त की रात शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश 14 टायर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों में एक सफेद पिकअप घटना के समय शोरूम के पास दिखाई दी थी। हालांकि इस पर नंबर प्लेट नहीं थी। गुरुवार को यह पिकअप पिटलावदिया फंटे के पास दिखी थी।

ऐसे में पुलिस ने नाकाबंदी कर इसे रोका और इसमें बैठे रतलाम के सिमलावदा निवासी 44 साल संतोष और 32 साल के अर्जुन से पूछताछ की तो दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर 14 टायर बरामद कर लिए गए। इन्होंने 4 टायर पिकअप में लगा लिए थे, जबकि 10 को झाडिय़ों में छिपा रखा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें