Advertisement

जंगल में पेड़ पर लटकी मिली 15 दिन पुरानी युवक की लाश

उज्जैन। मक्सीरोड़ स्थित बंद पड़ी श्री सिंथेटिक्स फैक्ट्री के जंगल से पंवासा पुलिस ने अज्ञात युवक की पेड़ पर लटकी लाश बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने वालों को बदबू आने पर उन्होंने देर रात थाने पर सूचना दी कि अज्ञात युवक की लाश पेड़ पर लटकी है।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। टीआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है।

Advertisement

शव करीब 15 दिन पुराना है जो डि कम्पोज हो चुका है। शव में कीड़े पड़ गये हैं पीएम के लिये सीएच भेजने के साथ ही मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये हैं।

ट्रेन से कटकर आत्महत्या : बीती रात प्लेटफार्म 1 पर आई जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने आत्महत्या कर ली। दो टुकड़ों में कटे शव को जीआरपी ने पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें