Advertisement

चौबीस खंभा से छोटा रुद्रसागर चौड़ीकरण के टेंडर की डेडलाइन खत्म

610 मीटर के मार्ग का 13.88 करोड़ रुपए से होगा चौड़ीकरण

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ २०२८ के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। शहर के अंदरुनी हिस्सों के साथ बाहरी हिस्सों में भी सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि आवागमन के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर हो। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा चौबीस खंभा माता मंदिर से छोटा रुद्रसागर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए पिछले दिनों टेंडर बुलाए थे जिसकी डेडलाइन २७ जून को पूरी हो गई।

फिलहाल दो टेंडर आए हैं जिसे अब खोला जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। ६१० मीटर के इस मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की अनुमानित लागत १३.८८ करोड़ रुपए है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इस काम को पूरा करने की डेडलाइन एक वर्ष की रखी गई है। वर्तमान में यह मार्ग ११ से १४ मीटर चौड़ा है जिसे मास्टर प्लान के तहत १८ मिनट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement

दरअसल, चौबीस खंभा से छोटा रूद्रसागर तक का मार्ग एक प्रकार से पटनी बाजार से हरसिद्धि मंदिर के सामने से होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने का बायपास मार्ग भी है। सिंहस्थ महापर्व के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है। उस वक्त निकलने वाली पेशवाई और स्नान के वक्त भी भीड़ प्रबंधन में यह बहुत काम आएगा। विशेष मौकों और भीड़ वाले दिनों में मुख्य एवं वैकल्पिक मार्ग के रूप में इसका इस्तेमाल किए जा सकेगा। ऐसे में इनका विस्तार करना बेहद जरूरी है।

वर्तमान में काफी संकरा

Advertisement

चौबीस खंभा से छोटा रूद्रसागर का मार्ग काफी संकरा है। ऐसे में यहां से वाहन निकलने पर जाम लग जाता है। ऐसी स्थिति में कई बाहर वाहन घंटों यहां फंस जाते हैं। प्रयागराज महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए आगामी सिंहस्थ के दौरान देशभर से ३० करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान प्रशासन ने लगाया है और उसकी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट की दृष्टि से इस मार्ग का विस्तार बेहद जरूरी है। इसी के चलते नगर निगम ने इसके चौड़ीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे।

इनका कहना

चौबीस खंभा से छोटा रूद्रसागर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे जिसकी डेडलाइन पूरी हो चुकी है। फिलहाल दो टेंडर आए हैं। – हिमांशु तिवारी, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें