Popup Image
Advertisement

गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारा गया दिल्ली का बदमाश

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया। बदमाश अक्की उर्फ दक्ष के सीने में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। जबकि बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

बिजनेस हेड विनय त्यागी की 3 मई की देर रात घर लौटते वक्त लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के नशे में अक्की ने विनय त्यागी से लूट की। फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था। ष्ठष्टक्क निमिष पाटिल ने बताया-शुक्रवार सुबह 5 बजे साहिबाबाद के अर्थला इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। दिल्ली की तरफ से एक बाइक पर 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें