Popup Image
Advertisement

भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालु से 14 हजार की ठगी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गुजरात के श्रद्धालु को भस्म आरती दर्शन कराने का झांसा देकर क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी ने 14 हजार रुपये की ठगी की।

Advertisement

श्रद्धालु द्वारा मंदिर समिति को इसकी शिकायत करने के बाद कंपनी ने उक्त कर्मचारी को हटा दिया है। महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती दर्शन कराने के नाम पर कर्मचारियों व बाहर के लोगों द्वारा ठगी करना आम बात हो गई है। अब क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षाकर्मी सुरेश गोमे ने गुजरात से महाकालेश्वर के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के साथ 14 हजार रुपये की ठगी की।

सुरेश ने गुजरात के श्रद्धालुओं से रुपये लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को भस्म आरती के दर्शन नहीं कराये तो श्रद्धालुओं ने मंदिर कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की और सहायक प्रशासक को बताया कि सुरेश रुपये लेने के बाद फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है।

Advertisement

सहायक प्रशासक ने मामले की जांच सुरक्षा प्रभारी दिलीप बामनिया को दी जिन्होंने जांच के बाद पाया कि सुरेश द्वारा श्रद्धालुओं से रुपये लिये गये थे इस पर मंदिर समिति द्वारा क्रिस्टल कंपनी के मैनेजर विजय कापर को निर्देश देकर कर्मचारी सुरेश को तत्काल हटावाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें