Advertisement

भक्‍त ने बाबा महाकाल को अर्पित किए 1 लाख 8 हजार रुपये कीमत के 2 आम

उज्‍जैन। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त भगवान महाकालेश्‍वर के दर्शनों के लिए उज्जैन आ रहे हैं। पूजा और दर्शनों के दौरान भक्‍त भगवान महाकाल को सोना-चांदी के आभूषणों के साथ अन्‍य वस्‍तुएं भी अर्पित कर रहे हैं। महाकाल के ऐसे ही भक्‍त ने महाकाल को दो आम अर्पित किए। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement

विदेशी प्रजाति के हैं आम

जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर 2, ई 2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंlपरिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्‍य भक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है।

Advertisement

दस एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्‍में हैं।संकल्‍प के अनुसार वे हर वर्ष महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो बताई जाती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें