Popup Image
Advertisement

दीपावली पर मंदिर में गजलक्ष्मी माता के दर्शन-अभिषेक से दूर हुए श्रद्धालु

पुजारियों ने 100 रुपए में दुग्धाभिषेक का सिस्टम बनाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अभी तक महाकाल मंदिर में ही सशुल्क दर्शन हो रहे थे। अब एक नया मंदिर सुर्खियों में आ गया है। दीपावली पर नईपेठ स्थित गजलक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी की कामना के लिए दर्शन करने का बड़ा महत्व है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

हलचल उस समय मच गई जब मंदिर के पुजारियों ने यहां 100 रुपए की रसीद कटवाकर दर्शन करने की व्यवस्था बना दी। पुजारियों की इस मनमानी का मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विरोध किया। अब जिला कलेक्टर को देखना है कि क्या महाकाल मंदिर के अलावा किसी मंदिर में रसीद कटवाकर दर्शन करने की व्यवस्था लागू की जा सकती है। लोगों का कहना है कि पूरे मामले की जांच होना चाहिए।

Advertisement

गजलक्ष्मी मंदिर में 100 रुपए की रसीद की जानकारी मिलते ही अक्षरविश्व की टीम सच्चाई जानने के लिए मौके पर पहुंची। मंदिर में अपार भीड़ थी। हर श्रद्धालु लक्ष्मी माता के दर्शन करने की लालसा लेकर आया था। बढ़ती भीड़ को देखकर पुजारियों ने नई जुगत भिड़ाई। उन्होंने 100 रुपए की रसीद काटकर गर्भगृह में पहुंचकर दुग्धाभिषेक की व्यवस्था शुरू कर दी।

सामान्य को मेनगेट और रसीद वालों को चोर गेट से

Advertisement

अक्षर विश्व की टीम ने देखा कि सामान्य दर्शनार्थियों को मेनगेट से बेरिकेड्स के रास्ते मंदिर की देहरी तक दर्शन कराए जा रहे थे। देहरी और मंदिर के बीच पटिये पर एक पुजारी बैठा था। दूसरी तरफ सिक्योरिटी गार्ड खड़ा था जो सामान्य दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश से रोक रहे थे। इन सामान्य दर्शनार्थियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यहां मौजूद दर्शनार्थियों ने कहा कि उन्हें गर्भगृह में जाना है तब वहां मौजूद पुजारियों ने कहा बाहर जाकर रसीद कटाइये तभी गर्भगृह में प्रवेश मिलेगा।

मंदिर के बाहर रसीद कट्टा लेकर घूम रहा था युवक

मंदिर में आलम यह था कि एक युवक रसीद कट्टा लेकर चोर गेट के बाहर खड़ा था। वह लोगों से कह रहा था कि गर्भगृह में दुग्धाभिषेक करना है तो 100 रुपए प्रति व्यक्ति की रसीद कटवाएं। बिना रसीद के मंदिर में प्रवेश न करें। जब उससे पूछा कि यह व्यवस्था किसके कहने पर की गई है तो युवक ने कहा कि मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, अवधेश शर्मा, अनिमेष शर्मा के द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है।

भीड़ नियंत्रण का बहाना

गजलक्ष्मी मंदिर में विशेष दर्शन पास की 100 रुपए की रसीद पर लिखा है दीपावली महापर्व पर दूध अभिषेक रसीद 100 रुपए प्रति व्यक्ति, श्री गज लक्ष्मी माता मंदिर ट्रस्ट। तीनों पुजारियों के नाम भी लिखे हैं। खास बात यह कि रसीद पर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर, किसी जिम्मेदार के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। रबर स्टेम्प से 31 अक्टूबर 2024 की सील लगी है।

पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, व्यवस्था गार्ड के हवाले

दीपावली पर मंदिर में होने वाली भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाने के लिए एक आरक्षक व दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी यहां लगाई गई थी। उक्त तीनों पुलिसकर्मी अलग-अलग जगह कुर्सियों पर बैठकर अपने मोबाइल चला रहे थे, जबकि पुजारियों द्वारा एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड को चोर गेट, गर्भगृह के अंदर और बाहर तैनात किया गया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें